23वीं बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट रिंकू सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी जवानों ने प्रदीप कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के बीच जवान को अंतिम विदाई दी गई।इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।
प्रदीप कुमार के असमय निधन से डुंग्री गांव ही नहीं, बल्कि पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक व्याप्त है। विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, यशपाल सिंह नेगी,, नरेन्द्र रावत,वीर भरत सिंह, जय नंद सती,दलीप नेगी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित जवान का इस तरह असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।