रविवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा टूटने हाईवे बंद हो गया है। जिसका कारण मौके पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। दो घंटे बंद रहने के बाद हाईवे सुबह साढ़े 11 बजे खोल दिया गया।
रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी में मगरीगाड़ में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटने से हाईवे बाधित हो गया। रविवार होने के कारण हाईवे खोलने का कार्य देरी से शुरू हुआ। दो घंटे बंद रहने के बाद हाईवे सुबह साढ़े 11 बजे खोल दिया गया।
बता दें कि यहां बीआरओ द्वारा हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाईवे बाधित होने से दोनों और लगी तीर्थयात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Published By : Nirmala Suyal