ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के पास दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर टाटा सूमो गहरी खाई में गिरने से 4 लोगो की मौत हो गई जबकि 8 लागों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलो को सीएससी बागी में ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही टाटा सूमो बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे देवप्रयाग से लगभग 15 किमी आगे गहरी खाई में जा गिरी । जिसमे मौके पर चालक दलवीर सिंह 44 वर्ष पुत्र नारायण सिंह रतूड़ा रुद्रप्रयाग एवम कगवाली निवासी किरण 30 वर्ष व उसकी पुत्री 3 वर्षीय शगुन समेत एक व्यक्ति की मौके पर मौत होगई।
घायलों में रणजीत सिंह 29 पुत्र राजीव सिंह, ग्राम पीड़ा ,अरिवंद बिष्ट 29 पुत्र शेर सिंह ग्राम पाँवो, नीरज सिंह26 पुत्र प्रकाश सिंह बुटोला ग्राम थपलगांव, भूपेंद्र सिंह,39 पुत्र शिवराज दसजुयला कड़ाई, सुरेंद्र सिंह 24 पुत्र सेन सिंह बिष्ट ग्राम पाबौ सभी जिला रुद्रप्रयाग एवम पीयूष कुमार 27 वर्ष पुत्र नरेश कुमार मारिया निवास शिमला हिमाचल प्रदेश, सुमन 32 पत्नी ब्रजु उसकी बेटी सुजल 9 वर्षीय भगवान पुर चंदनपुर हरीद्वार शामिल है।
दोनो मा और बेटी को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायल नीरज सिंह, और पीयूष कुमार ने बताया कि चालक वाहन काफी तेज गति से चला रहा था ।सवारियों द्वारा मना करने पर भी नही मान रहा था थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है एक म्रतक पुरुष की शिनाख्त होनी बाकी है