फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से लामबगड़ में 300 मीटर बहा बदरीनाथ हाईवे, गोविंदघाट और धाम में ही फंसे 1900 तीर्थयात्री

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम फिर कहर बरपा रहा है। लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे का करीब 300 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से बदरीनाथ जा रहे करीब 1500 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोक लिया गया है। जबकि बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे 400 यात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया है।

विज्ञापन


लामबगड़ में पैदल मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे यहां पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। स्थानीय प्रशासन ने आज शुक्रवार को हाईवे के सुचारू होने का दावा किया है। बुधवार देर रात बारिश के दौरान लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे का करीब 300 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि लामबगड़ में चट्टान से अभी भी बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहा है, जिससे यहां हाईवे खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम को लामबगड़ क्षेत्र में फिर बारिश होने से हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में ही रोका गया है। शुक्रवार को मौसम सामान्य होने पर हाईवे सुचारू हो जाएगा। अधिकांश तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट के गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं, जो बदरीनाथ हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, दो जेसीबी मशीनें दबी, चालकों ने भागकर बचाई जान 

बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान सोनला में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। जिससे यहां हिल कटिंग कार्य में लगी एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास) की दो जेसीबी मशीनें बोल्डरों की चपेट में आ गई।

गनीमत यह रही कि चट्टान से बोल्डर गिरने की आशंका को भांप दोनों जेसीबी के चालक भाग गए, जिससे दुर्घटना होने से बच गई।  इस दौरान करीब एक घंटे तक बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। 

एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता शशिकांत ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप होते ही अन्य जेसीबी मशीनों से हाईवे को सुचारु किया गया। सोनला में हाईवे को पूरी तरह से सुचारु कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें