दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित हो गई। 16 नवंबर को शाम 3:45 बजे शीतकाल के लिए बदरीधाम के कपाट बंद होंगे। मंगलवार को पंचांग से पुरोहितों ने तिथि निकाली और रावल ने की घोषणा।
वहीं भैया दूज के मौके पर साढ़े आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इसके साथ ही विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान और पंचांग गणना के आधार पर शीतकाल के लिए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई। सात नवंबर को सुबह 10 बजे कपाट बंद होंगे।
मद्महेश्वर भगवान की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर में आचार्यगणों की ओर से विधि-विधान से द्वितीय केदार के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई। मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर को सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर कपाट बंद होंगे।