मुख्य सचिव ने कालीमठ घाटी का हवाई निरीक्षण
शनिवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधू ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ कालीमठ घाटी का हवाई निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस योजना पर लगभग 22 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का कहना है कि सोनप्रयाग-कालीमठ-गुप्तकाशी बाईपास निर्माण से यात्रियों को लाभ मिलेगा। बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु शक्तिपीठ कालीमठ, कालशिला, रूच्छ महादेव तक भी पहुंच सकेंगे।
कार्तिक स्वामी ट्रैक को किया जाएगा विकसित
शनिवार को मुख्य सचिव ने कार्तिक स्वामी क्षेत्र का भी हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कनकचौरी से कार्तिक स्वामी ट्रैक को तीर्थाटन के साथ एडवेंचर और पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यह उत्तर भारत में कार्तिक स्वामी का एकलौता मंदिर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीढ़ियां हैं। क्षेत्र में सैकड़ों छोटे-छोटे कुंड भी हैं, जिन्हें लेकर कई मान्यताएं हैं।
ये भी पढ़ें...Mussoorie: पहाड़ों की रानी का वीकेंड पर दिखा ऐसा नजारा, 70 फीसदी होटल पैक, सैलानियों की भीड़ से व्यापारी खुश
कालीमठ घाटी से केदारनाथ यात्रा को जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही एनएच के अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ सुरंग व बाईपास निर्माण को लेकर प्रारंभिक सर्वेक्षण किया जाएगा। चार-पांच वर्षों के सभी प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने का प्रयास होगा।
-मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।