तीन दिनों तक हुई बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बैनाकुली में करीब 500 मीटर तक धंस गया है। वहीं बीआरओ ने धंसाव वाले स्थानों पर पत्थर और मिट्टी का भरान भी शुरू कर दिया है।
पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार
आपदा में हाईवे बहने पर नवंबर माह में बीआरओ ने लामबगड़ से बैनाकुली तक तीन किमी नई सड़क का निर्माण किया था, लेकिन बारिश के कारण अब मार्ग धंस गया है।
इसी मार्ग से होनी है यात्रा
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पांच मई से शुरू होगी। ऐसे में हाईवे की यह हालत शासन-प्रशासन को जरूर परेशान करने वाली है। लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में भी बार-बार चट्टान से मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो रहा है।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
माणा गांव निवासी अनिल सिंह का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली में बदरीनाथ यात्राकाल में वाहनों के रैले का भार नहीं उठा पाएगा। यहां पर निर्मित नई सड़क पर दो बैंड ऐसे हैं जो तीव्र मोड़ और खड़ी चढ़ाई वाले हैं और यात्रा के भारी वाहनों के लायक नहीं हैं।