फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बडोनी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष और सेमवाल बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी प्रांतीय अध्यक्ष और प्रवेश सेमवाल निर्विरोध प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में आयोजित अधिवेशन में इसके अलावा ओमप्रकाश भट्ट प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कलमपति राणा प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला, निशंक सिरोही प्रांतीय उपाध्यक्ष, सोमपाल प्रांतीय उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल, वीर सिंह साही प्रांतीय उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल, सोवन सिंह प्रांतीय उप महामंत्री, विजेंद्र कंडारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, हरिकिशन जोशी प्रांतीय संप्रेक्षक, राजेंद्र सिंह नगर कोटी मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं, राजेंद्र सिंह पवार मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल, पंकज बिष्ट मंडलीय महामंत्री, मनोज भंडारी महामंत्री गढ़वाल मंडल व पूर्णानंद नौटियाल को प्रांतीय संरक्षक मनोनीत किया गया। अधिवेशन में कर्मचारियों ने 16 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता चंद्रशेखर व विशिष्ट अतिथि शंकर कुमार साहा, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें