फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुंभ में एआई और अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित हो

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोक भवन में राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। लोक भवन में बृहस्पतिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को चारधाम यात्रा की तैयारियों तथा आगामी कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं अंतर विभागीय समन्वय की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में एआई एवं अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में एडवांस्ड एवं एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन सर्विलांस तथा ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम से समन्वित हो। इससे त्वरित निर्णय लेने एवं आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। राज्यपाल ने प्रदेशभर में चल रहे सघन सत्यापन अभियान को और अधिक फोकस एवं परिणामोन्मुखी ढंग से अनवरत संचालित करने पर बल दिया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राज्यपाल ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों एवं मंदिर परिसरों में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें