पूर्व खेल मंत्री की भी सूची वायरल
कांग्रेस के एक विधायक और पूर्व में खेल मंत्री रहे एक नेता पर भी खेल विभाग में तमाम पदों पर रिश्तेदारों को भर्ती करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में इस संबंध में एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें तत्कालीन खेल मंत्री पर खेल विभाग में विभिन्न पदों पर अपने रिश्तेदारों को भर्ती किए जाने का उल्लेख किया गया है।
आयेंद्र शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर
सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक सूची के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आयेंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस में एक तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उक्त सूची में क्रम संख्या 115 में एक नाम के सामने उनका नाम लिखकर करीबी होना दर्शाया गया है। इसमें कोई सत्यता नहीं है। इससे उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने अपने बेटे और बहू को विधानसभा में नौकरी पर लगाया है। अब बारी भाजपा की है। वह भी स्वीकार करे कि उन्होंने अपने किन-किन रिश्तेदारों को नियुक्ति दी है। भाजपा सत्ता में है, इसलिए इस वक्त उसकी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि वह स्वीकार करे, जो भी गलत हुआ है।
- मथुरादत्त जोशी, उपाध्यक्ष संगठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी
ये भी पढ़ें...मूसा निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड: कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वाला शातिर अंडरग्राउंड, अब खुली पूरी कहानी
फर्जी सूचियों के पीछे कांग्रेस के लोग अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्रवाई से कांग्रेस घबरा गई है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसलिए अब कांग्रेस को शरारत सूझ रही है और फर्जी सूचियों के पीछे कांग्रेस के ही लोग हैं।
-मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा