फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बची सिंह की मुराद पूरी करेंगे गोलू देवता'

Fri, 14 Mar 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से पैनल में नाम न भेजने से खफा भाजपा नेता बची सिंह रावत के तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं।
विज्ञापन


गोल्ज्यू से जल्द न्याय मिलेगा
बचदा ने गुरुवार को चितई के गोलज्यू मंदिर में उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ अर्जी लगाई है। उनका कहना है कि दिल्ली से उन्हें न्याय मिलने में भले ही देरी हो जाए लेकिन गोल्ज्यू से उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।

पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

बचदा ने आरोप लगाया कि पार्टी में मैनेज कर टिकटों को हाईजेक किया जा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को हाशिये में लाने समेत तमाम मुद्दों पर वह खुलकर बोले।
विज्ञापन


उन्होंने नैनीताल सीट को लेकर षड्यंत्र रचने वाले नेता के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन कहा कि इसमें किसी बड़े नेता का हाथ है। पिथौरागढ़ में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बचदा ने कहा कि दशकों तक उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

उनका नाम पैनल में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकटों को हाईजेक किया जा रहा है। पिछले दिनों दो विधायकों और एक भाजपा जिलाध्यक्ष का एक नेता के पक्ष में लांबिंग करने दिल्ली जाना इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि अटलजी का युग बीता है, परिस्थितियां बदली हैं, समय बदला है पर पार्टी में सीनियर लीडरों का सम्मान बना रहना चाहिए, उन्हें नकारा नहीं जाना चाहिए। वरिष्ठों के अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए।

दिल्ली दरबार में भी न्याय के लिए अर्जी लगाई
उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए। बचदा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली दरबार में तो न्याय के लिए अर्जी लगाई ही है।

पिथौरागढ़ आते समय उन्होंने न्याय के देवता चितई (अल्मोड़ा) के गोलज्यू के दरबार में भी अर्जी लगा दी है। दिल्ली से फैसला आने में तो देर हो सकती हैं, लेकिन गोलज्यू के यहां न्याय मिलने में देर नहीं होती।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

भविष्य की रणनीति पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पार्टी नहीं छोड़ेंगे। वह केंद्रीय नेतृत्व के संदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें दिल्ली भेजा जाता है या देहरादून। अन्यथा चुनाव में साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन


बचदा से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, मनोज सामंत, राजू देवलाल, बसंत जोशी, नरेश जोशी ने भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें