फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव गंधर्व विवाह नहीं स्वयंवर है'

Mon, 14 Apr 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बची सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस की गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें दम होगा वही जीतेगा
क्योंकि चुनाव गंधर्व विवाह नहीं बल्कि स्वयंवर होता है। जिसमें दम होगा वही स्वयंवर जीतेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की अल्मोड़ा में की जा रही भावुक अपील से इस बार काम नहीं चलेगा।

बचदा के नाम से मशहूर बची सिंह रावत ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलतफहमी दूर होने का समय आ गया है।
विज्ञापन


रोहित शेखर को टिकट क्यों नहीं दिया
अल्मोड़ा में जाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत लोगों को दुहाई देकर ब्लैकमेल कर रहे है, लेकिन इस बार जनता ने पहले ही तय कर लिया है।

प्रदेश में चुनाव का श्रीगणेश हो चुका है। बचदा ने कहा कि वैसे भी कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है। लेकिन इस परंपरा को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पत्नी व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने अपने पुत्र के लिए ही आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने व्यंगात्कम लहजे में सवाल दागा कि आखिर नैनीताल से पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के जैविक बेटे रोहित शेखर को टिकट क्यों नहीं दिया जाना चाहिए।

बचदा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर साम दाम दंड भेद का प्रयोग करने जा रही है। हरीश रावत के लिए सबसे अहम हरिद्वार सीट है। वह चाहते है कि पार्टी के अन्य चारों प्रत्याशी भले ही हार जाए लेकिन पत्नी जीत जाए। इसके लिए वह सब कुछ करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें