फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की बच्ची संग आया ने किया ऐसा सुलूक कि मच गया हड़कंप

Tue, 17 Oct 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
maid beaten girl - फोटो : google
विज्ञापन
आंगनबाड़ी में माता-पिता अपनी बच्ची को इसलिए छोड़ के आए थे कि दूसरे बच्चों के साथ पढ़ाई करेगी, लेकिन वहां की एक आया ने उस ढाई साल की बच्ची के साथ ऐसा सुलूक किया कि शिक्षिकाओं की भी रूह कांप गई।
विज्ञापन


मामला अल्मोड़ा का है जहां  डुबकियां मोहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र में  ढाई साल की बच्ची को आया ने जमकर कई थप्पड़ दिए। 

आया इतनी बेरहमी से पीट रही थी कि दूसरी शिक्षिकाओं ने वहां पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया।

चुप कराने के बजाय बच्ची को पीट दिया

पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में परिजनों ने कोतवाली जाकर मामले की शिकायत की। बाद में इस मामले में आरोपी आया ने माफी मांग ली, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई।

महबूब अहमद की बेटी माहिरा नूर रोज की तरह केंद्र पहुंची। इसी बीच किसी बात पर वह रोने लगी। 

लेकिन वहां पर मौजूद आया ने उस बच्ची को चुप कराने के बजाय उसको थप्पड़ दे थप्पड़ पीटना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

बच्ची के गालों पर उभर आये उंगलियों के निशान

हरकत के लिए बच्ची के परिजनों से माफी - फोटो : डेमो फोटो
बेरहम आया ने उक्त बच्ची को इतनी बुरी तरह पीट दिया कि बच्ची के गालों पर उंगलियों के निशान उभर आये।

बच्ची के परिजनों ने मामले में आया के खिलाफ कोतवाली जाकर प्रार्थना पत्र दिया।

लेकिन आया अपनी हरकत के लिए बच्ची के परिजनों से माफी मांग ली। 

जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई न करने की बात पर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें