फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण की तबीयत में हुआ सुधार, एम्स से मिली छुट्टी 

Sat, 24 Aug 2019 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें यह समस्या फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई। यह दावा खुद योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी करके किया है। साथ ही एम्स के डायरेक्टर डॉ. रविकांत ने भी आचार्य बालकृष्ण को पूरी तरह स्वस्थ बताया। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: पतंजलि के CEO आचार्य बालकृष्ण की तबीयत खराब, एम्स में चल रहा है इलाज

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। एम्स के निदेशक डॉ. रविकांत ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण की तबीयत अब ठीक है। वे चल फिर रहे हैं और लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। बालकृष्ण ने खुद ही एम्स से छुट्टी कर पतंजलि जाने की इच्छा जताई थी। मेडिकल जांच में सभी पहलू सामान्य पाए जाने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शनिवार को आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य का हाल जानने एम्स पहुंचे। 

विज्ञापन

सीएम ने एम्स के आईसीयू और प्राईवेट वार्ड का निरीक्षण भी किया

इस दौरान सीएम ने एम्स के आईसीयू और प्राईवेट वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्हें बताया गया कि आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका उपचार विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वार्ड से निकलने के बाद मीडिया को आचार्य बालकृष्ण से बातचीत की जानकारी दी। कहा कि उन्होंने अपने आवास जाने की इच्छा जताई है। 

इसके बाद न्यूरोलॉजिस्ट, कॉर्डियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट से उनका परीक्षण करवाया गया। जांच में सभी पहलू सामान्य पाए जाने पर उन्हें शनिवार शाम करीब 4:45 पर एम्स से छुट्टी दे दी गई। स्वामी रामदेव भी उनके साथ ही रहे। बता दें कि बीते शुक्रवार की दोपहर आचार्य बालकृष्ण की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें एम्स के आईसीयू मेें भर्ती किया गया था। करीब 50 चिकित्सकों की फौज लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।

डॉक्टरों की टीम मेें मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रहमप्रकाश, डीन एकेडमिक प्रो सुरेखा किशोर, डीन स्टूडेंटस वेलफेयर प्रो. मनोज, गुप्ता, डीन प्रोटोकॉल प्रो बिजेंद्र सिंह, डॉ. वीके बस्तिया, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. उमेद, डॉ. गौरव, डॉ बलराम, डॉ सुबोध कुमार आदि शामिल थे।

हाल जानने लगातार होता रहा वीवीआईपी दौरा 

आचार्य बालकृष्ण की कुशलक्षेम जानने के लिए शनिवार को तमाम राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियों का आवागमन होता रहा। इसी क्रम में टिहरी की सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि, सतपाल ब्रहमचारी, स्वामी अवधेशानंद, मेयर अनिता ममगाईं भी एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। एसडीएम संगीता कन्नौजिया, तहसीलदार रेखा आर्य, सीओ विरेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, रविंद्र राणा भी मौके पर मौजूद रहे।

मामले का जल्द होगा खुलासा: स्वामी रामदेव 
आचार्य बालकृष्ण का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने का मामला अब भी चर्चाओं में बना हुआ है। इस बारे में खुद स्वामी रामदेव ने भी कई तरह की आशंकाएं जाहिर की हैं। शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण की सेहत पेड़ा खाने के बाद बिगड़ी थी। इस संबंध में जांच चल रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को आचार्य बालकृष्ण को दिक्कत थी। वह होश में तो थे मगर किसी को पहचान नहीं पा रहे थे। अब वह आंखे खोल रहे हैं और सबको पहचान रहे हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि, हरिद्वार जाने की इच्छा जताई थी। इस संदर्भ में एम्स चिकित्सकों की राय ली गई तो उन्होंने भी परीक्षण के बाद आवास जाने की अनुमति दे दी है।

 
विज्ञापन

योग गुरु स्वामी रामदेव ने जारी किया वीडियो

योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी कर कहा कि आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोई सज्जन आचार्य बालकृष्ण से उनके दफ्तर में मिलने आए थे। वह व्यक्ति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पेड़े लेकर आया। उनके आग्रह पर आचार्य बालकृष्ण ने एक पेड़ा खा लिया।

इसके बाद उनको चक्कर आने लगा और उल्टी भी हुई, जैसा कि फूड प्वाइजनिंग से होता है। लेकिन चिकित्सकों ने पूरी स्थिति को बेहतर तरीके से कवर किया और अब आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं।

स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने आचार्य जी से करीब पांच मिनट बातचीत भी की है। इस वीडियो में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रविकांत ने भी मेडिकल जांच का हवाला देते हुए बताया कि आचार्य बालकृष्ण की अधिकतर जांचें सामान्य हैं और खतरे की कोई बात नहीं है। कुछ समय में वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें