डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में उनके अनुयायियों के हिंसा फैलाने से धर्मनगरी का संत समाज आहत है। इस पर बाबा रामदेव ने बयान दिया है। वहीं आखाड़ा परिषद् ने भी इसे गलत बताया है।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में जो कुछ हुआ उससे पूरा संत समाज आहत है। हिंसा का अधिकार किसी को भी नहीं दिया जा सकता। संतों का कहना है कि यदि कोई दोषी है तो दंड का अधिकार न्यायपालिका को हैं। इसे सबको स्वीकार करना चाहिए।
सभी घटनाक्रमों में देश में प्रचलित कानून का अनुपालन जरूरी है। उन्होंने हरियाणा और पंजाब की जनता से अपील की है कि वे किसी के भड़काने में न आएं और कानून को अपना काम करने दें। संत जगत किसी भी गलत कार्य का साथ कभी नहीं देगा। जो दोषी है, उसे दंड देने का अधिकार न्यायपालिका को है।