फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाजार और ईजी डे में मिलेंगे बाबा रामदेव के उत्पाद

Fri, 09 Oct 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से देश के बड़े स्टोर्स में बाबा रामदेव के हर्बल उत्पाद मिलने शुरू हो गए। अब एक साथ बाबा के उत्पाद बिग बाजार और ईजी डे में उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे बाबा रामदेव ने दिल्ली में इसकी शुरूआत की।
विज्ञापन


इस आयोजन को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली में होने वाली पतंजलि नूडल्स की लांचिंग नवरात्र के लिए टाल दी गई है। गौरतलब है कि प्रतिबंधित मैगी के मुकाबले बाबा रामदेव ने कुछ ही महीनों में करीब 300 करोड़ के प्रोजेक्ट के माध्यम से पतंजलि नूडल्स तैयार की हैं। इन्हें बाबा के स्टोर्स पर पहुंचा भी दिया गया है।

औपचारिक रूप से गुरुवार को दिल्ली में लांच करने की घोषणा की गई थी। इसी दौरान बिग बाजार से बड़ा समझौता हो गया। शुक्रवार को दिल्ली के एक पंच सितारा होटल में इस करार को औपचारिक रूप देकर देशभर के बिग बाजार स्टोर्स में पतंजलि हर्बल फूड पार्क के उत्पाद उपलब्ध होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर्स में मिलेंगे रामदेव के उत्पाद

बाबा रामदेव इसी प्रकार के समझौते कुछ अन्य बड़े स्टोर्स के साथ कर रहे हैं। पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को बड़ा आयोजन दिल्ली में किया जाना था, इसलिए नूडल्स लांचिंग के कार्यक्रम को नवरात्र तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एक साथ दो बड़े आयोजन बाबा नहीं चाहते थे। उधर, शुक्रवार को देशभर के उद्यमियों की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने बिग बाजार और ईजी डे से हाथ मिलाया। बिग बाजार व ईजी डे के प्रत्येक स्टोर्स पर पतंजलि के उत्पाद अलग कोने में उपलब्ध होंगे।

इसके लिए स्टोर्स पर विक्रय सामग्री पहले ही भेजी जा चुकी है। आचार्य ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ और स्टोर्स पर पतंजलि के उत्पाद उपलब्ध होंगे। जहां तक पतंजलि नूडल्स का सवाल है अब नवरात्र के किसी दिन यह लांचिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें