भारतीय संत समाज के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णन ने कहा कि बाबा रामदेव के गुरू शंकरदेव और शिष्य बालकृष्ण प्रकरण आज भी ज्वलंत हैं।
इसके लिए संत समाज गंभीर है, समाज और आमजन इसका हल चाहता है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने नैनीताल पहुंचे प्रमोद कृष्णन ने कहा कि रामदेव के गुरू शंकरदेव वर्ष 2007 से लापता हैं।
पुलिस ने उनकी खोजबीन किए बगैर फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। गंभीर मामले में पुलिस के सुस्त रवैये से संत समाज आहत है। वह चाहता है कि सीबीआई जांच के माध्यम से उसका पर्दाफाश हो।
शंकर जी के अन्य शिष्य कर्मवीर ने अपने बयान में कहा कि लापता होने से दो-तीन दिन पूर्व गुरू ने खतरे का संकेत दिया था।