फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लापता गुरू' के राज से पर्दा नहीं उठाना चाहते रामदेव!

Mon, 17 Nov 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संत समाज के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णन ने कहा कि बाबा रामदेव के गुरू शंकरदेव और शिष्य बालकृष्ण प्रकरण आज भी ज्वलंत हैं।
विज्ञापन


इसके लिए संत समाज गंभीर है, समाज और आमजन इसका हल चाहता है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने नैनीताल पहुंचे प्रमोद कृष्णन ने कहा कि रामदेव के गुरू शंकरदेव वर्ष 2007 से लापता हैं।

पुलिस ने उनकी खोजबीन किए बगैर फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। गंभीर मामले में पुलिस के सुस्त रवैये से संत समाज आहत है। वह चाहता है कि सीबीआई जांच के माध्यम से उसका पर्दाफाश हो।
विज्ञापन


शंकर जी के अन्य शिष्य कर्मवीर ने अपने बयान में कहा कि लापता होने से दो-तीन दिन पूर्व गुरू ने खतरे का संकेत दिया था।
विज्ञापन

रामदेव के खिलाफ जारी रहेगी संत समाज की लड़ाई

प्रमोद कृष्णन ने कहा कि गुरू की खोज करने वालों को सहयोग की बजाए बाबा रामदेव उनके दुश्मन बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा के शिष्य बालकृष्ण की फर्जी डिग्रियों की जांच में उनके आरोप सही पाए गए, लेकिन जब डिग्रियां फर्जी पाई गईं तो धाराओं में कमी क्यों की गई। कहा कि दोनों प्रकरण में संत समाज की लड़ाई जारी रहेगी।

इस दौरान उन्होंने न्यायालय की सराहना करते हुए कहा कि यह पैसे व ताकत से कहीं ऊपर है। कलकी धाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्कंद पुराण समेत अन्य पुराणों में कलयुग में कलकी अवतार का जिक्र है। भगवान के आगमन के लिए उन्होंने धाम तैयार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें