फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेकार नहीं जाएगा मोदी का बाबा रामदेव पर भरोसा'

Thu, 02 Oct 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान से जिन नवरत्नों को जोड़ा है बाबा रामदेव भी उनमें से एक हैं। बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाबा के प्रति जो विश्वास जताया है वह व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बाबा ने पहले जताई थी इच्छा
विदेश से आने के बाद बाबा, प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे। आचार्य ने बताया कि बाबा रामदेव स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने की इच्छा पहले जता चुके हैं।

उन्होंने शुक्रवार को इंग्लैंड में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर सड़क पर झाड़ू लगाया। जबकि पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने देश के 600 जिलों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। हरिद्वार में अभियान की शुरुआत आचार्य ने की।
विज्ञापन


जड़ से उखाड़ फेंको कांग्रेस: बालकृष्ण
हरिद्वार के विश्वकर्मा घाट पर स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाजर घास कांग्रेस की तरह है। इसे जड़ से उखाड़ फेंको।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें