फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाय के दूध से होगा बाबा केदार का अभिषेक

Fri, 19 May 2017 04:51 PM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में बाबा केदार का अभिषेक अब गाय के दूध से होगा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इसके लिए दो गायें खरीदी हैं, जिन्हें 20 मई को धाम पहुंचाया जाएगा। वहां गौशाला भी बनाई गई है। गायों की देखभाल के लिए यहां दो कर्मचारी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ में अभी तक थैलीबंद दूध से ही पूजा-अर्चना और बाबा केदार का अभिषेक होता आ रहा है लेकिन अब स्थानीय गाय के दूध से अभिषेक किया जाएगा। केंद्र सरकार के गो-गंगा संरक्षण के तहत बीकेटीसी ने यह निर्णय लिया है।

समिति ने 34 हजार रुपये में ये दो गायें खरीदी हैं। दोनों गाय एक समय में कम से कम 4 से 6 किलो दूध देती हैं। केदारनाथ में अगर कोई श्रद्धालु बाबा केदार का अभिषेक गाय के दूध से करना चाहते हैं, तो वे समिति से 20 रुपये में दो सौ मिली दूध खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


गो-गंगा संरक्षण के तहत केदारनाथ में यात्राकाल में गाय पालने का निर्णय लिया गया है। दो गायें खरीदी गई हैं, जो रविवार को धाम पहुंच जाएंगी। इनके पालन के समूचे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

- बीडी सिंह, मुख्य कार्यधिकारी बीकेटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें