हरबर्टपुर। गुरुद्वारा विश्राम घाट पातशाही 10वीं में महान गुरमीत समागम अनोखे अमर शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कीर्तन व गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी से संगतों को निहाल किया गया। कार्यक्रम समूह संगतों के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें पंथ के महान कीर्तनीयों, ढाडी जत्था ने वारो से निहाल किया। इसके साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब की महान गुरबाणी से जोड़ निहाल किया।
कार्यक्रम में गुरु नानक गुरमत संगीत सिखलाई ट्रस्ट हरबर्टपुर, रागी जत्था दिलबाग सिंह, धर्मपाल सिंह, जबरतोड़ सिंह, हजूरी रागी, दरबार साहिब अमृतसर व पंजाब के मोगा से ढाडी जत्था के बलकरन सिंह आदि शामिल हुए। इस मौके पर बाबा दीप सिंह सिख नौजवान जत्था हरबर्टपुर, सिख नौजवान जत्था गुरु सिंह सभा विकास नगर, गुरुद्वारा अजीत नगर, मलूकावाला, विनोबा नगर छरबा, डाकपत्थर और हरबर्टपुर की संगतों ने हाजिरी भरी। इस अवसर पर बाबा सुल्तान सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, बीबी दलजीत कौर, बीबी परमजीत कौर, गुंजन कौर, शरणजीत कौर, बीबी संतोष कौर, हेड ग्रंथी धर्मपाल सिंह, गुलजार सिंह आदि उपस्थिति रहे।