अब बेटियों को भी बना रहा निशाना
इसके बाद से उसने कई बार ऐसा किया। जब वह बड़ी हो गई तो कथित बाबा ने ही उसके माता-पिता को झांसे में लेकर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई हैं। एक आठ साल और दूसरी चार साल की है। आरोप है कि परमानंद पुरी ने इन बेटियों के साथ भी गलत हरकत की है। इस काम में परमानंद की पत्नी भी उसका साथ देती थी। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में परमानंद पूरी और उसकी पत्नी पूनम गुजराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।