फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लुटेरों ने उड़ाया शहर का चैन: चार घंटे तक सड़कों पर जमकर बरपाया कहर, एक के बाद एक महिलाओं को बनाया निशाना

Fri, 29 Apr 2022 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर के पूर्वी से पश्चिमी छोर तक दुकानों पर बैठीं, पैदल चल रहीं महिलाओं को बदमाशों ने निशाना बनाया।पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दो बाइक सवार शहर के एक छोर से दूसरे छोर निकल गए।
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार दो चेन लुटेरों ने करीब चार घंटे तक राजधानी की सड़कों पर जमकर कहर बरपाया। उन्होंने एक के बाद एक छह थाना क्षेत्रों में छह महिलाओं को निशाना बनाया। पांच महिलाओं से चेन लूट ली गई जबकि एक महिला सतर्कता से खुद को बचाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी का दावा किया लेकिन बदमाश चकमा देने में सफल हो गए। देर रात तक पुलिस की चेकिंग जारी थी। पहली घटना सुबह साढ़े नौ बजे शहर के पूर्वी छोर डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला में हुई। दूसरी घटना रायपुर के आईटी पार्क इलाके में, तीसरी कैंट के कौलागढ़ में, चौथी पटेलनगर के पित्थूवाला में, पांचवीं प्रेमनगर के ठाकुरपुर और अंत में छठी घटना को बदमाशों ने दोपहर डेढ़ बजे शहर पश्चिमी छोर सेलाकुई बाजार में अंजाम दिया।

इस दौरान कई जगह पुलिस की ओर से नाकेबंदी भी की गई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। शहर के पूर्वी से पश्चिमी छोर तक लुटेरों ने दुकान पर बैठी और पैदल चल रहीं महिलाओं को निशाना बनाया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

कॉलोनी में खड़ी महिला के गले से लूटी चेन

हर्रावाला, सुबह 9.30 बजे 
हर्रावाला चौकी क्षेत्र के मियांवाला स्थित गीतापुर में पूनम चौबे अपने घर के पास सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से दो युवक आए और उनके गले से चेन लूटकर भाग गए। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। 

ऋषिकेश से आई महिला की चेन उड़ाई 

आईटी पार्क, समय सुबह 11.20 बजे 
दो घंटे बाद फिर से कंट्रोल रूम की घंटी बजी तो पुलिस के होश उड़ गए। बदमाशों ने आईटी पार्क क्षेत्र में ऋषिकेश से आई महिला के गले से चेन लूट ली। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से हुलिया पता किया। मालूम हुआ कि यहां भी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता सरोजनी निवासी सब्जी मंडी, ऋषिकेश यहां किसी काम से आई थीं। 

दुकान पर पर्दे दिखाने के बहाने खींच ली चेन 

कौलागढ़, सुबह 11.40 बजे
अभी पुलिस नाकेबंदी के लिए मैसेज फ्लैश ही कर पाई थी कि फिर से हड़कंप मच गया। पता चला कि बदमाशों ने कैंट थाना क्षेत्र के कौलागढ़ इलाके में महिला दर्जी को निशाना बना लिया। इसमें और रायपुर क्षेत्र में हुई घटना में महज 20 मिनट का अंतर था। यहां बदमाश बाइक से उतरे और दुकान पर बैठीं रीना कन्नौजिया को पर्दे दिखाने की बात कही। वह जैसे ही काउंटर की ओर आईं तो बदमाशों ने चेन झपट ली। कैंट पुलिस ने भी चारों ओर नाकेबंदी का दावा करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। 

दुकान पर बैठी महिला से लूट ले गए चेन 

पित्थूवाला, दोपहर 12.34 बजे
तीन घटनाओं के बाद पुलिस कुछ राहत की सांस ले रही थी। तीनों थाना क्षेत्र की पुलिस चेकिंग कर ही रही थी कि 1.30 बजे फिर से पुलिस कंट्रोल रूम को चेन लूट की सूचना मिल गई। यह सूचना पटेलनगर थाना क्षेत्र के पित्थूवाला से थी। यहां एक दुकान पर महिला बैठी थी। बदमाशों ने दुकान से कुछ खरीदने की बात कही। जैसे ही महिला सामने आई तो बदमाशों ने उसके गले से चेन झपट ली। पटेलनगर पुलिस भी हरकत में आई और शिमला बाईपास इलाके में चेकिंग बढ़ा दी। 

ये भी पढ़ें...फिल्म:  कॉर्बेट की विरासत से रूबरू कराएगी ‘ऑन द ट्रेल जिम कॉर्बेट’, करीब से जान सकेगी दुनिया सौ साल पुराना इतिहास
विज्ञापन

बदमाशों ने पेस्ट्री मांगी, महिला ने पेस्ट्री और चेन दोनों बचाई 

ठाकुरपुर गांव, दोपहर 1.10 बजे 
प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरपुर गांव में राधा देवी रोज की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थीं। दुकान के बाहर एक काले रंग की पल्सर आकर रुकी। एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा और खाने के लिए पेस्ट्री मांगी। राधा देवी जैसे ही पेस्ट्री लेकर काउंटर पर आईं तो एक बदमाश ने चेन छीनने के लिए गले पर हाथ मारा लेकिन वह सतर्क हो गईं और जैसे-तैसे अपनी चेन बचा ली। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू किए गए। 

बाजार से लौट रही शिक्षिका की चेन लुट गई 

सेलाकुई, दोपहर 1.30 बजे
प्रेमनगर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सरेबाजार सेलाकुई में एक महिला को निशाना बनाया। बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से चेन लूट ली। कुसुम थापा (54) निगम रोड सेलाकुई स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी होने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्य बाजार में पीएनबी के निकट दो बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, दूसरे ने नीचे उतर कर अचानक झपट्टा मारकर शिक्षिका के गले से चेन लूट ली। इससे पहले की शिक्षिका कुछ समझ पातीं, बदमाश फरार हो गए। थानाध्यक्ष सेलाकुई मनमोहन नेगी ने बताया कि बाइक सवार एक युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था जबकि दूसरा मास्क पहने हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें