फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं बार जेल पहुंचे बीपीएड बेरोजगार

Wed, 08 Oct 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को आठवीं बार जेल यात्रा करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन


कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल
मंगलवार को पुलिस से झड़प के बाद 35 बेरोजगारों को जेल पहुंचा दिया गया। झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

बाद में प्रदर्शनकारियों को सुद्धोवाला जेल से रिहा कर दिया गया। बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने मंगलवार को सचिवालय कूच का ऐलान किया था।

दोपहर एक बजे सीओ प्रमोद कुमार मय फोर्स परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पहुंच गए। दुपहर करीब डेढ़ बजे बेरोजगार जुलूस के रूप में परेड ग्राउंड से सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के बाहर कुछ देर प्रदर्शन के बाद शिक्षा सचिव एस राजू ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया।

हालांकि, वार्ता के दौरान कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया। इस पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान तीन पुलिस कर्मी और आठ प्रदर्शनकारियों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने लगभग 35 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा दिया। जबकि अन्य प्रदर्शनकारी खुद ही वापस धरना स्थल लौट आए।

यह है मांग
बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के रूप में नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। बेरोजगारों की मांग है कि पांच हजार पद सृजित किए जाएं। जबकि सरकार ने लगभग 500 पद सृजित किए हैं।
विज्ञापन


जेल जाने का रिकार्ड
बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों 387 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित आठ बार जेल गए जबकि तीन बार लाठीचार्ज झेला। संगठन के प्रदेश महासचिव रमेश पडियार बताते हैं कि इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें