कैबिनेट ने प्राथमिक शिक्षकों के ब्लाक स्तरीय संवर्ग को भी समाप्त कर दिया है। सभी शिक्षक जिला स्तरीय संवर्ग में शामिल किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से नियुक्ति की मांग उठा रहे थे।
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने इसे अच्छा कदम बताया है। सरकार के इस कदम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और साथ ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।