फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 8.28 लाख कार्डधारकों को मिला मुफ्त उपचार

Thu, 03 Aug 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इनमें 8.28 लाख लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
अटल आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 8.28 लाख कार्डधारकों को अब तक मुफ्त उपचार का लाभ मिल चुका है। प्रदेश सरकार ने इलाज पर 1554 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चीन सीमा पर बनेंगी तीन सुरंग, 57 किमी में सिमट जाएगी दूरी, सेना के साथ आम लोगों को भी सहूलियत
विज्ञापन


प्रदेश में 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इनमें 8.28 लाख लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। योजना के तहत 102 सरकारी व 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। योजना को क्रियान्वयन करने में आने वाली समस्याओं की समीक्षा कर योजना को सुगम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें