गर्भवती महिलाओं को सड़क तक लाने के लिए दी डेढ़ हजार डंडी कंडी
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क नहीं है, वहां गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को सड़क तक लाने के लिए डेढ़ हजार डंडी, कंडी दी गई हैं। जो लोग मरीजों को इस पर लेकर आते हैं उसका पैसा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जा रहा है।
अस्पतालों में चार महीने के भीतर मिलेगी हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जिला एवं उप जिला अस्पतालों में चार महीने के भीतर हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेेंगी। प्रदेश सरकार इसके लिए वचनबद्ध है। इसके बाद इन अस्पतालों से मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दो दिन का चिंतन शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।