अब अविरल क्लासेज में 9वीं व 10वीं कक्षा की कोचिंग भी मिलेगी। वहीं, आईएएस, आईपीएस व एनडीए परीक्षाओं तैयारी भी की जा सकेगी। अविरल क्लासेज में अप्रैल के पहले सप्ताह से बैच शुरू होंगे।
संस्थान के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि नौवीं व दसवीं के छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से दसवीं तक की एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम द्वारा तैयारी कराने के लिए नया कोर्स लॉन्च किया है। इसके साथ गणित, विज्ञान (भौतिक, रसायन, बायोलॉजी) अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, आईटी आदि विषय भी पढ़ाए जाएंगे। कहा कि यूपीएससी की ओर से आयोजित आईएएस, आईपीएस, एनडीए आदि की तैयारी की जाएगी। यह कोर्स जेईई व मेडिकल परीक्षा नीट के लिए भी उपयोगी होगा। कहा कि सीबीएसई व आईसीएसई के छात्रों को अलग-अलग बैच में पढ़ाया जाएगा।
कहा कि कोरोना काल को देखते हुए शुल्क में रियायत दी गई है। मासिक फीस की व्यवस्था भी है। कहा कि जेईई व नीट के लिए अभ्यर्थी क्रैश कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। वार्ता में संस्थान शैक्षिक एवं प्रबंधन सदस्य डॉ. बिष्ट, पवन अग्रवाल, डॉ. शहनवाज, प्रियंका बिष्ट, पूजा चांदना, प्रदीप शर्मा, राहुल जोशी, पारस डोरा, तुलिका अरोरा मौजूद रहे।