फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: यात्रा के दौरान चोराबाड़ी ताल के ऊपर हुआ हिमस्खलन, पांच मिनट तक उठता रहा बर्फ का गुबार

Thu, 08 Jun 2023 05:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Kedarnath Avalanche News: यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
केदारनाथ में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: हल्द्वानी में 11 साल में छठी बार पारा 39 डिग्री के पार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बीते साल तीन बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है।  इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें