फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जहां जगह कम वहां दो सौ वर्ग मीटर में पार्क होंगी दो सौ कारें, यहां बनेगी नौ ऑटोमेटेड कार पार्किंग

Mon, 05 Dec 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चमोली, हरिद्वार, नैनीताल व पिथौरागढ़ में नौ ऑटोमेटेड कार पार्किंग बनेगी। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तर्ज पर पार्किंग बनाई जा रही है। मुख्य सचिव के निर्देशों पर प्रदेश में 2025 तक 50 बड़ी पार्किंग बननी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जिन शहरों में पार्किंग के लिए टनल या जमीन नहीं मिलेगी वहां सरकार ऑटोमेटेड कार पार्किंग बनाएगी। यह ऐसी पार्किंग होगी, जिसमें दो सौ वर्ग मीटर जगह में करीब दो सौ कार पार्क हो सकेगी। यह पार्किंग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से स्वत: ही कार को पार्क करने में सक्षम होंगी।

विज्ञापन


सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में ऑटोमेटेड कार पार्किंग बनाई गई है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड के चार जिलों में नौ स्थानों को इस पार्किंग के लिए चुना गया है। इनमें आठ पार्किंग एनएचआईडीसीएल और एक पीडब्ल्यूए बनाएगा। चमोली, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में पहले चरण में पार्किंग बनाई जाएगी। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुमका ने बताया कि परिवहन मंत्रालय में इस तरह की पार्किंग सफलता पूर्वक संचालित हो रही है।

विज्ञापन

यहां बनेगी कम जगह की बड़ी ऑटोमेटेड पार्किंग
चमोली (02)- गोपेश्वर बस स्टेशन और कर्णप्रयाग बस स्टेशन के पास। 
हरिद्वार (05)- तहसील परिसर, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, तहसील परिसर रुड़की, ललतारौ पार्क हरिद्वार, पुराना रानीपुर मोड़ टिबड़ी।
नैनीताल (01)- नेशनल होटल के पास।
पिथौरागढ़ (01)- धारचूला में वेटरनरी विभाग की भूमि पर।

ये भी पढ़ें...प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां:  इसी महीने होनी है बड़ी बेटी की शादी, घर से जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई

कैसे काम करेगी ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग
यह पार्किंग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करेगी। आपको अपनी कार वहां पहुंचानी होगी। इसके बाद पार्किंग की जिस मंजिल में जो भी स्लॉट खाली होगा, वहां खुद ब खुद कार पार्क हो जाएगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह कम जगह में तैयार हो जाती है, लेकिन रखरखाव महंगा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें