बीमारी से तंग आ चुकी सहारनपुर की खजूरवाला गांव निवासी बीए की छात्रा ने हरिद्वार में सोलानी पार्क के पास नहर में छलांग लगा दी। यह घटना बुधवार रात की है।
छात्रा के स्कूल बैग से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें पूरा नाम पता और बीमारी के कारण जान देने की बात कही गई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बैग से उसकी पहचान की है। पुलिस ने नहर में छात्रा की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
घटनाक्रम के मुताबिक यूपी के सहारनपुर जिले के अंतर्गत पड़ने वाले खजूरवाला गांव निवासी रीतू पुंडीर (22 ) पुत्री यशपाल सहारनपुर के एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है।
गंभीर बीमारी से थी परेशान
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रीतू पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रही थी। इस बात से वह काफी परेशान चल रही थी। उसके दिमाग में यह बात बैठ गई थी कि वह अब कभी ठीक नहीं हो पाएगी।
बुधवार को वह घर से अपने कॉलेज सहारनपुर जाने के लिए निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची।