फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दिया धोखा तो 'बसंती' चढ़ी पुल पर

Tue, 30 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
शोले में बसंती के शादी से मना करने पर वीरू टंकी पर चढ़ जाता है और तभी उतरता है जब बसंती शादी के लिए हां करती है पर यहां तो उल्टा हो गया।
विज्ञापन


करीब दो सालों से प्रेम प्रसंग के बाद जब अचानक प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती आत्महत्या करने के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ गई। घटना हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र की है।
विज्ञापन


जमा हो गई भीड़
फिल्मी अंदाज में ओवर ब्रिज की रेलिंग से बार-बार कूदने की कोशिश करने लगी। युवती को हंगामा करता देख काफी लोग मौके पर जमा हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन युवती बिना प्रेमी के आश्वासन के मानने से इनकार करती रही।

प्रेमी ने की हां तब उतरी
सूचना पाकर युवती का प्रेमी और उसके तीन दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती को रोका। प्रेमी ने दोबारा वायदा किया कि वह उसी से शादी करेगा तो युवती घर लौटी।
विज्ञापन


इससे पहले युवती ने प्रेमी पर बेवफाई करने का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। इस दौरान काफी लोग जमा रहे। बाद में सब चर्चा करते हुए अपने घर लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें