फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोल्हूखेत में शीशा तोड़कर वाहन चोरी करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIशहर के कोल्हूखेत के पास अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी चोरी करने की कोशिश की। वे शीशा तोड़कर वाहन के अंदर घुस गए। गाड़ी चालू नहीं होने पर आरोपियों ने उसे न्यूट्रल कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

I
I
I
Iकोल्हूखेत पानी वाला बैंड के निकट पहाड़ी टैरेस संचालक दीपक रावत का वाहन पार्किंग में खड़ा था। सुबह अंधेरे में अज्ञात लोग कार से पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे न्यूटल कर ले जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि आरोपियों की योजना नाकाम हो गई। गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई। वाहन स्वामी दीपक रावत ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन समय पर कोई जवाब नहीं मिला। वाहन स्वामी ने कहा कि अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो आरोपी पकड़े जाते। उन्होंने कोतवाली में इसकी लिखित सूचना दी है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें