I
Iसाइबर ठगों ने दून की एक युवती से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 57 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
Iपुलिस को दी शिकायती पत्र में पीड़िता शिवानी ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर एक शेयर संबंधी विज्ञापन देखा था। उसमें दी गई जानकारी पर संपर्क किया तो उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। बताया कि इस ग्रुप में 200 लोग शामिल थे। इसके बाद ठगों ने एक लिंक भेजा और शेयर मार्केट संबंधी एक एप डाउनलोड कराया। इसमें निवेश करने को कहा गया और शेयर खरीदने पर मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग कर 57 लाख रुपये जमा करा लिए। जब पीड़िता ने पैसे निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I