फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने युवक और उसके दो साथियों पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि युवक और उसके दो साथियों ने किशोरी के परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों पर पॉक्सो एक्ट, मारपीट, आपराधिक धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुज्जफरनगर निवासी युवक थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारों के घर आया था। एक अप्रैल की शाम सात बजे वह पड़ोस के एक घर में घुस गया। आरोप है कि उसने पड़ोसी की 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके रिश्तेदार दो सगे भाइयों के साथ मिलकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें