- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने पुराने फोन नंबर का प्रयोग कर एक महिला के खाते से ऑनलाइन 2.53 लाख रुपये निकाल लिए। महिला पूर्व में अपने इसी नंबर से यूपीआई एप चला रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में सेलाकुई निवासी मधु शर्मा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में उनका खाता है। 2022 में उन्होंने अपना एक फोन नंबर बंद कर दिया था। बताया कि फोन नंबर से वह यूपीआई एप का संचालन कर रही थीं। बताया कि छह, सात और आठ अक्तूबर 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 2.53 लाख रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच कर जा रही है।