फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बैंक में सेंधमारी करने और स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पंजाब नेशनल बैंक में 25 नवंबर की रात को चोरों ने सेेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया था। चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की भरसक कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती स्थित बैंक में सेंध लगाकर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले की गिरफ्तार कर चुकी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में पंजाब नेशनल बैंक में 25 नवंबर की रात को चोरों ने सेेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया था। चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की भरसक कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। चारों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुरागकसी शुरू की थी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने 28 नवंबर को एक आरोपी सौरभ निवासी ढंडेरा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ये कैसी तैयारी...न कैंप शुरू न खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी
विज्ञापन


उसके साथी मोंटू निवासी राजविहार कॉलोनी रुड़की का नाम भी सामने आया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे ढंडेरा के बुचड़ी फाटक से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें