टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर अवैध हथियारों से पांच राउंड फायर किए गए।
इस दौरान परिजनों ने हल्का इंचार्ज भंडारी की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। पुलिस टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना थाना पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग मौके से फरार हो चुके थे।
एसआई जगत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत सिंह उर्फ कन्नू, उसके भाई सतनाम सिंह, कृष्ण सिंह, अंग्रेज सिंह तथा पत्नी शीलो कौर पर धारा 186, 353, 504, 506, 307, 147 तथा 148 के तहत केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।