फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के अटल स्कूलों के चयनित शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, शिक्षा महानिदेशक ने बताई वजह

Wed, 24 Jul 2024 02:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में लिखित परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक, इन शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित होकर आए शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, जो शिक्षक बगैर चयन वाले हैं और वर्षों से कार्यरत हैं, केवल उन शिक्षकों को इधर से उधर किया जाएगा।

प्रदेश के 155 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। इन विद्यालयों में लिखित परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक, इन शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ धाम में लहलहाएगा दुर्लभ प्रजाति के भोजपत्र का जंगल, पेड़ वाले गुरुजी घरिया की पहल
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अंबादत्त बलोदी की ओर से भी बीईओ भैसियाछाना को दिए निर्देश में कहा गया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तबादलों से शिक्षकों की तैनाती की व्यवस्था नहीं है। अटल उत्कृष्ट विद्यालय नौगांव रीठागाड़ अल्मोड़ा से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त न किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें