अधिकतर अटल उत्कृष्ट विद्यालय चाहते हैं बदला जाए बोर्ड
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड को लेकर विभाग ने एक सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 55 विद्यालयों का कहना है कि विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता समाप्त कर उन्हें फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए, जबकि 45 विद्यालय चाहते हैं कि विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से ही चलने दिया जाए। सीबीएसई से परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा। व्यवस्था यदि बदलेगी तो अगले साल के लिए बदलेगी।
ये भी पढ़ें...Dehradun: समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 31.30 % अभ्यर्थी गैरहाजिर, गड़बड़ी रोकने के लिए थे पुख्ता इंतजाम
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को 600 शिक्षक मिलेंगे
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को 600 शिक्षक मिलेंगे। इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही इसका परिणाम जारी कर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। विद्यालयों को लेकर जो सर्वे कराया गया है उसे कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से ही इस पर निर्णय होगा, लेकिन इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा। -डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री