फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ में भाग्य जगाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Sun, 28 Feb 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में 13-14 मार्च को आयोजित होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जाने-माने ज्योतिषियों से मिलने का मौका ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा।
विज्ञापन


हालांकि, आप असुविधा से बचना चाहते हैं तो पंजीकरण जरूर कराएं। पंजीकरण एक मार्च से अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में होंगे। पंजीकरण के लिए स्वयं आना अनिवार्य है। ज्योतिषगण 13 मार्च को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आम जन से दोपहर 12 से दो बजे तक मिलेंगे।

ज्योतिष महाकुंभ में आप भी अपने भविष्य, ग्रहों की चाल, दिशा और कब कौन सी शुरुआत होगी लाभदायक, कैसे दूर करें राशि के दोष जैसेे सवालों के जवाब जान सकते हैं। इस महाकुंभ में देश के 100 से अधिक नामी ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तु विशेषज्ञ जुटेंगे। दो दिवसीय महाकुंभ में देश भर से आए ज्योतिष/वास्तुविद इस क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों को लेकर अनुभव साझा करेंगे। आयोजन के संयोजक प्रख्यात ज्योतिष पं. के.ए.दुबे पद्मेश हैं।
विज्ञापन


13 मार्च को ग्राफिक  एरा विश्वविद्यालय सभागार में महाकुंभ का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल डॉ. केके पाल करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद सेलिब्रिटी ज्योतिषियों की पाठशाला होगी। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। 13 मार्च को इसी समय पर आमजन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श ले सकेंगे।

शाम चार बजे से छह बजे के बीच फोरकास्ट सेशन होगा। वर्ष 2017 में उत्तराखंड में किसकी हो सकती है, सरकार समेत विभिन्न मुद्दों पर ज्योतिष भविष्यवाणी करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय ज्योतिषगण भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए वे अपना नाम हमारे सहयोगी गुरू कृपा ज्योतिष केंद्र के अध्यक्ष पीपीएस राणा (फोन नं.9412018457) को लिखवा सकते हैं।

14 मार्च को मुख्यमंत्री हरीश रावत होटल सेफ्रॉन लीफ में ज्योतिष परिचर्चा का शुभारंभ और ज्योतिषगणों का सम्मान करेंगे। परिचर्चा में ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में अब तक हुए अभिनव प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12 बजे ज्योतिर्विदों के सम्मान समारोह के साथ महाकुंभ का समापन होगा।

इस मौके पर प्रख्यात ज्योतिष बेजन दारुवाला को लाइफ टाइम अचीवमेंट और विभिन्न ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

जुटेंगे जाने-माने सेलिब्रिटी ज्योतिष
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गनेशा स्पीक्स फेम ज्योतिष बेजन दारूवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारुवाला, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस चेन्नई के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट और ख्याति प्राप्त वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पं. विनोद त्यागी, ज्योतिष पत्रिका- ज्योतिष मंथन की संपादिका ज्योतिर्विद पदमा शर्मा, दिल्ली से गुड लक गुरू, एस्ट्रो अंकल फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा, स्टाइलिस्ट सेलिब्रिटी फैमिली गुरु फेम डॉ. जय मदान, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, पश्चिम बंगाल से डॉ. हालदार, हिमाचल से पंडित लेखराज शर्मा, पं. बंगाल से ज्योतिषाचार्य प्रो. पीआर हालदार, ड़ॉ. लावन्या चक्रवर्ती अपने ढंग के अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्यप्रदेश से आचार्य राजेश,  जैसे 100 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें