फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के प्रभाव से ऐसे जानिए, कब हो सकती है कौन सी बीमारी

Mon, 15 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाकला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रहों के प्रभाव से कोई भी जातक यह जान सकता है कि उसको कौन सी बीमारी है या भविष्य में हो सकती है। इसके लिए वह ज्योतिषियों से उपाय भी प्राप्त कर सकता है। सोमवार को होटल सेफ्रॉन लीफ में अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के मेडिकल एस्ट्रॉलोजी सेशन में महिलाओं ने इस पर विचार रखे। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ सोच और हेल्दी भोजन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर ज्योतिषी पदमा शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके भोजन पर निर्भर करता है। वह क्या खाता है, कब खाता है। इसके साथ ही भोजन तैयार करने वाले के मन का भी बेहद असर पड़ता है। यदि वह बुरे विचारों के साथ खाना बनाता है तो यह खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हो सकता, इसलिए खाना बनाते समय हमेशा चेहरे पर खुशी दिखनी चाहिए। ज्योतिषी मां त्रिशला ने कहा कि ज्योतिष में बहुत कुछ ऐसा है जो इंसान को बहुत सारी शक्तियां प्रदान करता है।

टूटे हुए इंसान को भी यह पहाड़ बना सकता है। ग्रहों के प्रभाव से हम किसी भी व्यक्ति को पॉजीटिव बना सकते हैं। ज्योतिष के उपायों से हम स्वास्थ्य के रोगों से लड़ने में भी सक्षम हैं।  ज्योतिषी सुमन शर्मा ने कहा कि ज्योतिष से हम रोगों के बारे में पूछ सकते हैं। इस ओर सावधानी बरत सकते हैं। किसी बीमारी के लिए जातक को पहले ही सतर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव बातों को सोचना चाहिए

आचार्य सुमन ने कहा कि ज्योतिष में बीमारी को कुछ इस तरह से दर्शाया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है तो उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। जो लोग चुगली करते हैं वह माक दोष, चोरी वाले डायबिटीज से पीड़ित हो जाते हैं। यदि कोई धोखेबाजी करता है तो उसका राहु अवश्य ही दूषित होता है। गुरु की अंतर दशा में कैंसर, मार्केश की दशा से पीड़ित होने पर मृत्यु तक हो सकती है।

टैरोकार्ड रीडर हरलीन कौर ने बताया कि जैसा हम अपने दिमाग को चलाते हैं, वह वैसा ही काम करता है। इसलिए हमें हमेशा पॉजिटिव बातों को सोचना चाहिए। डॉ. राज रानी शर्मा ने कहा कि कुंडली में बैठे ग्रह हमारे किसी न किसी अंग को प्रभावित करते है। यदि किसी जातक को कोई बीमारी है तो ज्योतिष उसकी कुंडली देखकर ही उपचार करें।

​टैरोकार्ड रीडर शिवानी खैतान ने कहा कि मेन चीज है कि हम अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाए। खासकर आज के युवा गलत कामों में अपनी एनर्जी को बर्बाद न करें। यदि हम अपनी एनर्जी सही कामों में लगाएंगे तो रोज अपनी किस्मत खुद तय कर सकेंगे। ज्योतिष जया मदान ने कहा कि व्यक्ति को कुछ सकारात्मक बातों का ध्यान रखना होता है। इसके बाद वह खुद ही अपने जीवन में बदलाव महसूस करता है। ज्योतिष आधारित कुछ टिप्स व्यक्ति अपनाए तो वह सही दिशा की ओर बढ़ सभी काम कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें