फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: बर्फबारी के बीच भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

Thu, 10 Nov 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वह बुधवार देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं थी। गुरुवार सुबह उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की और फिर देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया।
विज्ञापन
बदरीनाथ पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।


ये भी पढ़ें...हरिद्वार:  निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें