फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष से कोर्ट में दो घंटे तक हुई पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 16 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को व‌िधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके दो घंटे तक पूछताछ की गई। चार साल पहले नगर पालिका चुनाव में मतगणना प्रभावित करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मंगलवार को कोर्ट में गवाही के लिए पेश क‌‌िया गया था।
विज्ञापन


करीब दो घंटे चली कार्रवाई में विधायक ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। बता दें 30 अप्रैल 2013 को आईडीपीएल सामुदायिक केंद्र में नगर पालिका चुुनाव की मतगणना हुई थी।

मतगणना में पालिका के वार्ड सात के घोषित परिणाम में रजनीश सेठी चार मतों से विजयी रहे, लेकिन वह प्रमाण पत्र लिए बिना बाहर आ गए। इसी बीच वार्ड से सेठी की प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अनिता बहल को एक मत से निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोर्ट में रखा अपना पक्ष

रजनीश सेठी ने इसे साजिश करार देते पुनर्मतगणना और चुनाव रद्द कराने का मामला दर्ज कराया था। मामले में मतगणना स्थल पर मौजूद तत्कालीन विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर मतगणना को प्रभावित करने का आरोप लगाते उन्हें गवाह बनाया था।

मंगलवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएमडी दानिश की अदालत में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल गवाही के लिए पेश हुए। उन्होंने न्यायालय में अपना पक्ष रखा।  उधर, विधानसभा अध्यक्ष और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मामले में गवाह बनाया गया था। लिहाजा गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें