बजट सत्र को सरकार इस बार लंबा खींचने के मूड में हैं। फिलहाल बीस फरवरी तक बजट सत्र चलने की संभावना है।
छह फरवरी को पहले ही दिन सदन के पटल पर बजट रखा जाएगा और इसके बीस को पारित होने की संभावना है। इस बार सत्र में करीब पांच अवकाश होंगे, लिहाजा करीब 15 दिन सदन की कार्यवाही होगी।
नहीं समाप्त हुआ था सत्र
13 फरवरी को बुलाए गए विशेष सत्र को समाप्त नहीं किया गया था। ऐसे में इसी सत्र को आगे बढ़ाते हुए अब छह फरवरी से लेकर बीस फरवरी तक बजट सत्र रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के मुताबिक कार्यमंत्रणा पांच को होगी। इसी दिन अन्य बैठकों के होने की संभावना भी है।
पहले ही दिन रखा जाएगा बजट
बजट को सत्र के पहले दिन ही सदन के पटल पर रख दिया जाएगा। इसके बाद बीस फरवरी को बजट पास होने की संभावना है।
बदला रहेगा नजारा
इस बार के सदन में बतौर नेता सदन हरीश रावत होंगे। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री के रूप में इंदिरा हृदयेश ही नजर आएंगी।
दूसरी ओर सत्र में नए सवालों के लिए खास समय नहीं मिल पाया है। ऐसे में पुराने शेष सवाल ही इस बार सदन की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।