फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- गंगा हमारी राष्ट्रीय धरोहर

Wed, 29 Dec 2021 09:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश

सार

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम जो करें अपने राष्ट के लिए करें। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में मां गंगा के दर्शन के आए थे।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। शाम को होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए।

विज्ञापन


हम जो करें अपने राष्ट्र के लिए करें
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गंगा हमारी राष्ट्रीय धरोहर है, सनातन व पूज्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमें मानव प्रेम सिखाता है। हमें सनातन धर्म और भारत को शिखर तक ले जाने का प्रयत्न करना होगा। डॉ. हेमंत बिस्वा ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम जो करें अपने राष्ट्र के लिए करें। उन्होंने कहा कि मैं मां गंगा के दर्शन के लिए ऋषिकेश आया था। जो सम्मान परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने दिया उसके लिए सदैव आभारी रहूंगा।

बिस्वा सरमा ने असम में एक नई क्रांति की शुरुआत की
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने परमार्थ निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय न्यू यू रिट्रीट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिस्वा सरमा ने भारतीय संस्कृति, संस्कार, सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को असम में साकार करने में अभूतपूर्व योगदान दिया। बिस्वा सरमा ने असम को एक नई पहचान दिलाकर एक नई क्रांति की शुरुआत की। नई योजनाओं के साथ विकास की रफ्तार को तेज किया। कई जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई। आज बिस्वा के नेतृत्व में असम में स्वास्थ्य क्षेत्र नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ‘असमिया लोगों’ की सुरक्षा के लिए कई काम किए। इस दौरान स्वामी ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और परिवार के सदस्यों को रूद्राक्ष का पौधा और रूद्राक्ष की माला भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें