फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एशियन माउंटेन बाइक में अश्विन ने जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में आयोजित एशियन माउंटेन बाइक सीरीज 2026 में अश्विन रौथान ने अंडर-18 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलयेशिया और इंडोनेशिया के 150 से भी अधिक साइकिलिस्टों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सोमवार को बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने अश्विन को सम्मानित करते हुए कहा कि अश्विन ने पदक जीत राज्य के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। बताया कि चैंपियनशिप हिमाचल के बीर बिलिंग में आयोजित की गई थी। अश्विन ने अंडर 18 जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया जो कि 20 किलोमीटर का ऑफ रोड ट्रैक था। इससे पहले अश्विन ने फरवरी में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चौंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें