फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोदावरी बनीं उत्तराखंड की महिला फुटबाॅल संघ की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलागढ़ रोड स्थित एक निजी होटल में उत्तराखंड महिला फुटबाॅल संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय महिला फुटबाॅल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




सभा में उत्तराखंड की महिला फुटबाॅल संघ का अध्यक्ष दून की गोदावरी थापली को बनाया गया। जबकि हल्द्वानी के लाखन मेहता को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। हेमंत थापा को भारतीय महिला फुटबाॅल महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। देहरादून जिले में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समिधा गुरुंग को दी गई। आम सभा में उत्तराखंड राज्य के कई जिलों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। महिला फुटबाॅल महासंघ में देहरादून के बुद्धिमान थापा को तकनीकी प्रमुख के समूह का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं, वीरेंद्र दानू को नैनीताल जिले और वंश शर्मा को हरिद्वार जिले का सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें