फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में आशुतोष बोले, ‘लाइट कैमरा एक्शन...’

Tue, 18 Feb 2014 08:34 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइट...कैमरा... एक्शन के साथ उत्तरकाशी के एनआईएम में टीवी सीरियल ‘एवरेस्ट शो’ की शूटिंग शुरू हुई। भारी भरकम कैमरे सहित अन्य सामानों के साथ डेढ़ सौ लोगों की यूनिट के साथ यहां पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक लगान फेम आशुतोष गोवारिकर की ओर से शूटिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


एनआईएम में की जाएगी शूटिंग
देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और रास्ते में हिमाच्छादित सुआखोली में ‘एवरेस्ट शो’ के विभिन्न दृश्य फिल्माते हुए यूनिट सोमवार रात उत्तरकाशी पहुंची। मंगलवार सुबह एनआईएम के प्रवेश द्वार के दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।

सीरियल के निर्माता आशुतोष गोवारिकर के अनुसार एनआईएम में पर्वतारोहण प्रशिक्षण के दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। यह इस सीरियल का अहम भाग है। इसके बाद तेखला एवं हर्षिल में भी कुछ दृश्यों की शूटिंग होनी है।
विज्ञापन


बीस दिनों तक चलेगी शूटिंग
शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश एवं अन्य तैयारियों के सिलसिले में गोवारिकर फरवरी प्रथम सप्ताह से ही उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए हैं। यहां अगले बीस दिनों तक शूटिंग पूरी कर यूनिट एवरेस्ट के दृश्य फिल्माने नेपाल जाएगी।

पहले दिन बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता मिलिंद गुणाजी एवं रजत कपूर सहित अन्य कलाकारों पर दृश्य फिल्माए गए।

एक्टिंग कर उत्साहित नजर आए स्थानीय युवा
आशुतोष गोवारीकर के इस सीरियल में स्थानीय कलाकारों को भी सीरियल की जरूरत एवं योग्यता के अनुसार रोल दिया जा रहा है। एनआईएम में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे उत्तरकाशी के विवेक, आशिक रावत, सुरेंद्र को भी शो में एक्टिंग करने का मौका मिला।
विज्ञापन


इनमें से दो दरबान और एक एनआईएम प्रिंसिपल के अर्दली की भूमिका में नजर आएगा। टीवी सीरियल में एक्टिंग कर ये युवा खासे उत्साहित नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें