फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम की जीत ने उत्तराखंड भाजपा को दिया टॉनिक

Thu, 19 May 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विस परिणामों में भाजपाई ढूंढ रहे उत्तराखंड में जीत के बीज
  • कांग्रेस की फजीहत को प्रदेश की राजनीति में भी मान रहे लाभदायक
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोर टेस्ट के बाद से मायूस दिख रहे उत्तराखंड के भाजपाई असम में सरकार बनने और अन्य राज्यों में मत प्रतिशत बढ़ने से खासे उत्साहित नजर आए। वे इन राज्यों के चुनाव परिणामों में उत्तराखंड विजय के बीज तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें लग रहा है कि यह बयार उत्तराखंड में कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक और तेज होगी। इसके अलावा कई राज्यों में कांग्रेस की हार को भी वह अपने लिए हितकारी मान रहे हैं।

फ्लोर टेस्ट में किरकिरी के बाद पहली खुशी
10 मई को हुए फ्लोर टेस्ट के बाद हुई किरकिरी से प्रदेश के भाजपाई काफी हताश नजर आ रहे थे। लेकिन असम और अन्य राज्यों में आए चुनाव परिणामों से पार्टी को नई संजीवनी मिली है। अपनी पार्टी की सफलता से ज्यादा वे इस बात से खुश हो रहे हैं कि पुंडुचेरी जैसे छोटे राज्य को छोड़ लगभग सभी जगहों पर कांग्रेस का बंटाधार हो गया।
विज्ञापन


असम और केरल जैसे महत्वपूर्ण राज्य कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई रहती है। इस लिहाज से प्रतिद्वंद्वी के अन्य राज्यों में कमजोर होने का लाभ यहां भी मिलने की उम्मीद भाजपा कर रही है। उत्तराखंड में भी चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, लिहाजा भाजपा को लगता है कि इससे आने वाले समय में भाजपा के पक्ष में ज्यादा सकारात्मक माहौल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें